NIOS CLASS 12TH Early Childhood Care And Education (376) SOLVED TMA In Hindi Medium PDF SESSION 2022 – 23

TMA Questions

इन प्रश्नों के उत्तर लेने के लिए क्लिक करें Click Here


1. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।

a) प्रांरभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा में कुछ आलोचनात्मक मुद्दे हैं जिनका उचित समाधान नहीं किया गया है। अपने क्षेत्र के संदर्भ में किसी एक मुद्दे का चयन कीजिए और चयनित मुद्दे के समाधान हेतु सही दिशा का उल्लेख कीजिए।
b) बच्चे की वृद्धि और विकास में बंशानुक्रम और पर्यावरणीय कारकों के अंतर्संबंधों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।

2 निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।

(a) इंटरनेट की सहायता से बाल अधिकारों की सुनिश्चितता हेतु किन्हीं दो ‘सरकारी अधिनियमों/ योजनाओं का उल्लेख कीजिए जो आपकी स्व-अध्ययन सामग्री में शामिल नहीं हैं।
(b) जब आप छोटे बच्चों के लिए एक पाठ्यक्रम की योजना बना रहें हो, आपको यह सुनिश्चित कर
लेना चाहिए कि आयु उपयुक्त और विकासोचित होने के साथ-साथ, वह कार्यक्रम बच्चों की जरूरत के संदर्भ में भी होना चाहिए। अपने संदर्भ से एक उदाहरण द्वारा व्याख्या कीजिए कि संदर्भित शब्द से आप क्या समझते हैं?

3.निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।

(a) किसी बच्चे की वृद्धि और विकास को वंशानुक्रम किस प्रकार प्रभावित करता है? इस पर एक नोट लिखिए।

(b) समावेशी शिक्षा के लिए किसी एक शिक्षण-अधिगम रणनीति की व्याख्या कीजिए जो आपको समावेशन हेतु सबसे उपयुक्त लगती है। उपयुक्त उदाहरण के साथ अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।

इन प्रश्नों के उत्तर लेने के लिए क्लिक करें Click Here

4.निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।

(a) किसी भी कार्यक्रम की सफलता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए योजना महत्वपूर्ण है। आपके विचार में ईसीसीई(ECCE) के लक्ष्यों और उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु किस प्रकार की योजना आवश्यक है? उपयुक्त उदाहरणों के साथ अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।

(b) बच्चों की उम्र और साक्षरता स्तर के आधार पर आँकड़े एकत्र करने की विभिन्न विधियों की पहचान करना महत्वपूर्ण है क्योंकि बच्चों के अध्ययन के लिए अवलोकन, साक्षात्कार और प्रश्नावली जैसी विभिन्न विधियाँ हैं। बच्चे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं या नहीं, इसका अध्ययन करने के लिए आप कौन-सी विधि का चयन करेंगे और क्यों?

5. निम्नलिखित प्रश्रों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
(a) आप अपने पड़ोस में एक ईसीसीई केंद्र खोलने जा रहे हैं। कम से कम पांच सबसे महत्वपूर्ण सुविधाओं की सूची बनाएं जिन्हें आप अपने ईसीसीई केंद्र में आवश्यक रूप से शामिल करना चाहते हैं। अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
(b) ईसीसीई केंद्र को बिना किसी विभेद के सभी बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया जाना चाहिए। अपने पड़ोस के ईसीसीई केंद्र का दौरा कीजिए और अबलोकन कीजिए कि यह केंद्र सभी बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उपयुक्त है या नहीं।
1) यदि हाँ, तो अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
2) यदि नहीं, तो समावेशी वातावरण स्थापित करने के लिए कुछ उपाय सुझाएं।

6.नीचे दी गई परियोजनाओं में से कोई एक परियोजना तैयार कीजिए।

(a) 8 वर्ष की आयु के बच्चों को बाल अधिकारों की सुनिश्चितता हेतु सरकारी अधिनियमों/योजनाओं के बारे में और उनकी जागरुकता के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए साक्षात्कार हेतु उपयोग किए जाने वाले प्रश्रों का एक सेट तैयार कीजिए। साक्षात्कार लेकर उसके विश्लेषण के आधार पर प्रतिवेदन तैयार कीजिए। साथ ही, प्रश्न तैयार करते समय ध्यान रखे गए मुख्य बिंदुओं को सूचीबद्ध कीजिए।


(b) एक ईसीसीई शिक्षक होने के नाते कम से कम पांच गतिविधियों को सूचीबद्ध कीजिए जो ईसीसीई कार्यक्रम के क्रियान्वयन में अभिभावकों और समुदाय की सक्रिय भागीदारी के लिए आयोजित की जा सकती हैं। अपनी पसंद की किसी एक गतिविधि का चयन कीजिए और अपने पड़ोस के ईसीसीई केंद्र में उचित योजना के साथ उस गतिविधि को संचालित कीजिए। (नोटः शिक्षक और ईसीसीई केंद्र के प्रबंधन के मार्गदर्शन में गतिविधि को पूरा कीजिए।

इन प्रश्नों के उत्तर लेने के लिए क्लिक करें Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published.