NIOS 10th 12th Practical date : 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड जारी

NIOS Practical date 2022: एनआईओएस ने कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

NIOS class 10th 12th Exam 2022 Practical date: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा अप्रैल – मई  2022  में होने जा रही है। दोनों कक्षाओं के लिए पहले प्रैक्टिकल की परीक्षाएं ली जाएंगी। इन परीक्षा के लिए डेटशीट की घोषणा पहले ही कर दी गई है। अब एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक आगे दिया गया है। उस पर क्लिक करें, एनरोलमेंट नंबर भरें, (प्रैक्टिकल के हॉल टिकट) सेलेक्ट करें और सबमिट कर दें। आपको आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

यह एनआईओएस की अप्रैल – मई  2022  की परीक्षा है जो अप्रैल – मई  2022 में होने जा रही है। कक्षा 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू हो रही हैं। यह 31 मार्च 2022 तक चलेंगी।

इसके बाद 4 अप्रैल 2022  से थ्योरी की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 30 अप्रैल  2022  तक ली जाएंगी। एनआईओएस ने फिलहाल प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। जल्द ही थ्योरी के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.